झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
विधायक राजेंद्र भांबू के जयपुर से झुंझुनूं आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विधानसभा में ऐतिहासिक बजट पेश किए जाने के बाद विधायक के प्रथम नगर आगमन को लेकर समर्थकों में उत्साह का माहौल है। स्वागत कार्यक्रम शनिवार को दोपहर 12:30 बजे गोल्डन सिटी के पास गुढ़ा रोड स्थित स्थल पर आयोजित होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन की उपस्थिति की संभावना है। भाजपा नेता प्रमोद जानूं ने बताया कि विधायक भांबू ने विधानसभा में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया और विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण बजट स्वीकृत करवाया है। जिसके उपलक्ष्य में यह स्वागत समारोह रखा गया है। इसके पश्चात दोपहर दो बजे अग्रसेन सर्किल के समीप स्थित विधायक निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। जिसमें सभी पत्रकार एवं मीडिया प्रतिनिधियों को सादर आमंत्रित किया गया है। प्रेस वार्ता में विधायक क्षेत्र के विकास कार्यों एवं आगामी योजनाओं की जानकारी साझा करेंगे।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में किशोरी बाल मेला | 250 छात्राओं ने लगाईं 35 स्टॉल | Churu News
राज्य बजट के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन | निराशाजनक बजट पर महासंघ का विरोध | Churu News
राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस














