ऑल इंडिया जमियतुल कुरैश संस्था का राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह कल

0
7

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
कुरैशी बिरादरी की अखिल भारतीय सामाजिक संस्था ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश की स्थापना सन 1924 में देश आजादी की लड़ाई में भाग लेने वाले फ्रीडम फाइटर मेरठ के रहीस घराने में जन्में हाजी राशिदु द्विन्न कुरैशी की अध्यक्षता में हुई उन्होंने कुरैशी बिरादरी को एक आवश्यक मीटिंग बुलाकर कौम के युवाओं, बुज़ूर्ग, नौजवान साथियों को इकट्ठा कर समाज की बेहबुधी एवं तरक्की के लिए आवाज उठाने एवं एकजुट होकर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा को महत्व देने एवं देश की आजादी के लिए समाज के युवाओं को अपने प्राण न्यौछावर करने के लिए अग्रिम पंक्ति में रहने के लिए प्रेरित किया। जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष उमर कुरैशी ने बताया कि संस्था के 100 साल पूर्ण होने पर राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार 15 फरवरी को जयपुर स्थित बिड़ला ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में समाज के उन युवाओं को जिन्होंने विभिन्न सरकारी डिपार्टमेंट में सिलेक्ट हुए प्रदेश की विभिन्न जिलों में समाज की भलाई के लिए कार्य कर रही संस्थाएं, डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, भारतीय सेना में कार्यरत जवान, ऑफिसर को राष्ट्रीय अध्यक्ष सिराजुद्दीन कुरैशी के मुख्य आतिथ्य में सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष नईमुद्दीन कुरैशी एवं प्रदेश भर की जिला टीमें एवं विशेष रूप से कार्यक्रम में देश और विदेशभर से नामी गिरामी उद्योगपति, नामचीन राजनीतिक, सामाजिक हस्तियां शिरकत करेंगे।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में किशोरी बाल मेला | 250 छात्राओं ने लगाईं 35 स्टॉल | Churu News

राज्य बजट के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन | निराशाजनक बजट पर महासंघ का विरोध | Churu News

राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here