हरासर में सोहनी देवी खिलेरी स्मृति दिवस पर खेल और सेवा का संगम

0
39

ओपन दौड़ प्रतियोगिता आयोजित, रक्तदान शिविर में 150 यूनिट रक्त संग्रह

छापर।ग्राम हरासर में स्वर्गीय सोहनी देवी खिलेरी के स्मृति दिवस के अवसर पर गुरुवार को चतुर्थ ओपन दौड़ प्रतियोगिता एवं विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बाबा रामदेव गोशाला परिसर में सोहनी देवी खिलेरी मेमोरियल ट्रस्ट, हरासर के तत्वावधान में ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न हुआ।कार्यक्रम संयोजक हेतराम बाबूलाल खिलेरी ने बताया कि आयोजित रक्तदान शिविर में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें कुल 150 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। ट्रस्ट की ओर से भंवरलाल खिलेरी एवं चूनीलाल खिलेरी ने सभी रक्तदाताओं का प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया।इससे पूर्व प्रातःकाल ओपन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न वर्गों के धावकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सुगनाराम,माणकचंद,राकेश शर्मा,भगवानराम आचार्य,रामनारायण आचार्य,गिरधारी मील, पूर्णाराम गोदारा, नेमीचंद मेघवाल,हनुमान भगत,नत्थूराम खिलेरी,प्रताप खिलेरी,अमरचंद गोदारा, भगाराम खिलेरी,प्रकाश सिंह,देवीलाल हरिजन,मेघाराम नायक,भंवरलाल गिवारिया, किसन दर्जी,बनवारी आचार्य,माणक नाथ,गोपीनाथ,रामूराम भोपा,अर्जुन डूडी,किशोर दहिया,गणेशाराम गोदारा, रामेश्वरलाल,मनोज नाई, छोटूराम,मालाराम कड़वासरा,मनसाराम सहित लोग उपस्थित रहे।

राज्य बजट के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन | निराशाजनक बजट पर महासंघ का विरोध | Churu News

राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस

बजट 2026 को लेकर क्या सोचती है चूरू की जनता? | Public Opinion | Churu Budget Reaction

कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here