बजट में झुंझुनूं वॉर म्यूजियम की घोषणा से दोरासर में खुशी

0
9

पांच-छह साल से बंद पड़ा कार्य फिर शुरू होने की उम्मीद

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिले के दोरासर स्थित शौर्य उद्यान को लेकर एक बार फिर गतिविधियां तेज होने की उम्मीद जगी है। राज्य बजट में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा झुंझुनूं में वॉर म्यूजियम विकसित करने की घोषणा के बाद ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि पिछले करीब पांच-छह वर्षों से बंद पड़े वॉर म्यूजियम का कार्य अब दोबारा शुरू हो सकेगा। घोषणा के बाद दोरासर गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला। पूर्व सरपंच अर्जुन सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर प्रसन्नता व्यक्त की। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी तथा स्थानीय विधायक राजेंद्र भांबू का आभार जताते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के लोग इस परियोजना के फिर से प्रारंभ होने की प्रतीक्षा कर रहे थे। पूर्व सरपंच अर्जुन सिंह ने बताया कि सरकार इस म्यूजियम पर लगभग छह करोड़ रुपए खर्च करेगी। जिससे इसे भव्य स्वरूप दिया जाएगा। उनका कहना है कि इससे न केवल शहीदों की स्मृति को सम्मान मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उल्लेखनीय है कि कुछ महीनों पहले उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शौर्य उद्यान परिसर का निरीक्षण किया था और इसे एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का आश्वासन दिया था। बजट घोषणा के बाद अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि शौर्य उद्यान और वॉर म्यूजियम का अधूरा सपना जल्द ही साकार होगा।

राज्य बजट के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन | निराशाजनक बजट पर महासंघ का विरोध | Churu News

राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस

बजट 2026 को लेकर क्या सोचती है चूरू की जनता? | Public Opinion | Churu Budget Reaction

कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here