रिलिज से पहले ही फिल्म ने जीते एक दर्जन से अधिक अवॉर्ड
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिले के कोलिंडा का बास गांव निवासी बॉलीवुड एक्टर सोनू रणदीप चौधरी की राजस्थानी फिल्म ओमलो अगले महीने बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले ही यह फिल्म एक दर्जन से अधिक अवॉर्ड जीतकर सुर्खियों में है और राजस्थानी सिनेमा को नई दिशा देने का दावा कर रही है। झुंझुनूं से निकले अभिनेता सोनू रणदीप की फिल्म ओमलो अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना चुकी है। यह राजस्थान की पहली फिल्म बन गई है। जिसका प्रीमियर पिछले साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ। फिल्म को राजस्थान की वर्ष 2025 की सबसे बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी मिल चुका है। साथ ही, यह फिल्म 13 और 14 फरवरी को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल तथा नई दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी प्रीमियर के लिए चयनित की गई है। झुंझुनूं दौरे पर आए सोनू रणदीप ने बताया कि फिल्म को अमेरिका में भी रिलीज़ किया जाएगा। जिससे राजस्थानी सिनेमा को वैश्विक पहचान मिलेगी। एक घंटे 34 मिनट की यह फिल्म सात साल के बच्चे ओमलो और एक ऊंट के बीच गहरे भावनात्मक रिश्ते पर आधारित है। फिल्म दिखाती है कि किस तरह एक बच्चा डरावने और हिंसक पारिवारिक माहौल में जीवन की कठिनाइयों से जूझता है। पिता अपने ही पिता के हिंसक व्यवहार को दोहराता है, जिससे घर का माहौल भय और तनाव से भर जाता है। कहानी में पितृसत्ता, पारिवारिक हिंसा, पीढ़ीगत मानसिक शोषण और आशा की किरण को बेहद संवेदनशील तरीके से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म ने अब तक एक दर्जन से अधिक अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। फिल्म में सात साल के बच्चे की अहम भूमिका है। लेकिन अपने प्रभावशाली अभिनय के चलते सोनू रणदीप भी दो अवॉर्ड जीत चुके हैं। कुल मिलाकर ओमलो न सिर्फ एक फिल्म है। बल्कि राजस्थानी सिनेमा के लिए एक नई शुरुआत मानी जा रही है। देखना होगा कि बड़े पर्दे पर यह फिल्म दर्शकों के दिलों में कितनी गहरी छाप छोड़ती है।
राज्य बजट के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन | निराशाजनक बजट पर महासंघ का विरोध | Churu News
राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस
बजट 2026 को लेकर क्या सोचती है चूरू की जनता? | Public Opinion | Churu Budget Reaction
कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला














