पैगाम ए मोहब्बत कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की बैठक का आयोजन

16 फरवरी को जयपुर बिड़ला ऑडोटोरियम में होगा भव्य कार्यक्रम, झुंझुनूं जिले से सैंकड़ों की तादाद में जाएंगे कार्यकर्ता

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
इंदिरा नगर स्थित कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग कार्यालय में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एमडी चोपदार की अध्यक्षता में एक मीटिंग का आयोजन किया। मीटिंग में 16 फरवरी को प्रस्तावित पैगाम ए मोहब्बत कार्यक्रम जयपुर स्थित बिड़ला ऑडोटोरियम में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। प्रदेशाध्यक्ष एमडी चोपदार के जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, राजस्थान कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट व सीपी जोशी सहित कांग्रेस पार्टी के विधायक शामिल होंगे और झुंझुनूं जिले से कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ता शामिल होंगे और कार्यक्रम में पूरे राजस्थान से कार्यकता शामिल होंगे। इस अवसर पर झुंझुनूं जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष उस्मान पठान, इमरान बड़गुर्जर, इश्तियाक कुरैशी, यूनुस रंगरेज, अनीस कुरैशी, याकूब काजी, मकबूल हुसैन, शरीफ रंगरेज, आलमशेर खान, हसन लुहार, अब्दुल लतीफ खानजादा, ओसामा सय्यद, रफीक काजी, मनवर दीवान, आफताब मोहम्मद, मोहम्मद एजाज खान, अकील अहमद, जमील कुरैशी, आसिफ कुरैशी, सूबेदार रफीक खान, सूबेदार अयूब खान, कमांडो अकरम खान, कैप्टन सुल्तान खान, मौलाना इलयास व सरफराज पठान आदि मौजूद थे।

बजट 2026 को लेकर क्या सोचती है चूरू की जनता? | Public Opinion | Churu Budget Reaction

कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला

शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला | Crime News

चूरू में विप्र स्नेह मिलन, UGC कानून पर बोले सुरेश मिश्रा, नई जिला कार्यकारिणी घोषित