झुंझुनूं मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण, विधायक राजेंद्र भांबू नाराज

0
4

निर्माण व शैक्षणिक व्यवस्था पर जताई चिंता, स्टाफ कमी और सुविधाओं को बताया गंभीर मुद्दा

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सोमवार को झुंझुनूं के समसपुर में संचालित राजकीय मेडिकल कॉलेज का अचानक निरीक्षण करने के लिए विधायक राजेंद्र भांबू पहुंचे। उन्होंने कॉलेज में अब तक हुए निर्माण कार्यों के अलावा निर्माणाधीन कार्यों का जायजा तथा प्रस्तावित कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विधायक राजेंद्र भांबू ना केवल कॉलेज के निर्माण, बल्कि पढाई को लेकर भी काफी नाराज नजर आए। उन्होंने कहा कि यह बड़ी चिंता की विषय है और आमजन में भी आक्रोश है कि मेडिकल कॉलेज रेंग रेंग कर चल रही है। मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं का काम जिस गति से चल रहा है। वो चिंतनीय है। उन्होंने कहा कि ना केवल स्टाफ की कमी है। बल्कि जो सुविधाएं एक मेडिकल कॉलेज में होनी चाहिए। वो भी अब तक नहीं मिली। इसके लिए उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार और उनके जनप्रतिनिधियों को दोषी ठहराते हुए कहा कि यदि वे जागरूक होकर इस कार्य को शुरू करते और आगे बढाते तो आज मेडिकल कॉलेज के ये हालात नहीं होते। उन्होंने इस मौके पर कहा कि स्टाफ की कमी को दूर करवाने के अलावा चारदिवारी निर्माण में आ रही कानूनी अड़चन का समाधान निकालने तथा वन विभाग से लंबित एक एनओसी आदि की जानकारी उन्हें मिली। इस दिशा में जल्द ही सकारात्मक परिणाम लाए जाएंगे। ताकि राजकीय मेडिकल कॉलेज आज जिन हालातों में है। उससे निकले और पूरे प्रदेश में एक आदर्श मेडिकल कॉलेज के रूप में स्थापित हो। भांबू ने साफ शब्दों में स्टाफ सदस्यों को भी कहा कि वे ना तो पढाई के तौर तरीकों और ना ही निर्माण कार्य को लेकर संतुष्ट है।

कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला

शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला | Crime News

चूरू में विप्र स्नेह मिलन, UGC कानून पर बोले सुरेश मिश्रा, नई जिला कार्यकारिणी घोषित

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here