झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
डीएफओ काविया पी के निर्देशन पर लोहार्गल वन क्षेत्र के चिराना ग्राम सें अवैध खनन कर चेजा पत्थर का परिवहन कर ट्रेक्टर ट्रॉली को जब्त किया गया। गश्त के दौरान चिराना वन क्षेत्र में चेजा पत्थर परिवहन कर रहे ट्रेक्टर ट्रॉली को वन क्षेत्र चिराना से जब्त किया गया। वाहन चालक मूलचंद पुत्र मस्ताराम निवासी खारिया मोदी चिराना का निवासी हैं। अवैध खनन व परिवहन मे उक्त मुल्जिम ने दो महीने पहले 10 दिसंबर को कुलदीप पुत्र भोलाराम वन अपराध प्रकरण में शपथ पेश किया था कि वन क्षेत्र में अवैध खनन नहीं करेंगे और रोकने में विभाग का सहयोग करेंगे इसके उपरांत भी मुल्जिम मूलचंद अवैध खनन व परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है। वाहन चालक के विरुद्ध राजस्थान वन अधिनियम 1953 की धारा 30, 32, 33, 41, 42 में मुकदमा दर्ज कर विभागीय कार्यवाही जारी कर दी है। ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त कार्यवाही में नरेंद्र सिंह सहायक वनपाल, विकास कुमार मूंड वनरक्षक, इंद्रचंद्र शर्मा वन रक्षक, सुनिल कुमार वन रक्षक, सतीश कुमार वनरक्षक शामिल रहे। रेंजर अमित सैनी ने बताया कि अवैध खनन व परिवहन कर अरावली पर्वतमाला व वन क्षेत्र में गैर वानिकी गतिविधियां करने वाले खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।
कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला
शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला | Crime News
चूरू में विप्र स्नेह मिलन, UGC कानून पर बोले सुरेश मिश्रा, नई जिला कार्यकारिणी घोषित











