बलवंतपुरा । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के श्री विजयापुरम में आयोजित एशियन डांस चैंपियनशिप सीजन 2 में डूंडलोद गर्ल्स स्कूल बलवंतपुरा की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ग्रुप डांस में दूसरा स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता 28 से 31 जनवरी तक अखिल भारतीय नटराजन सांस्कृतिक संघ द्वारा आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 45 से अधिक देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में डूंडलोद गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने विभिन्न श्रेणियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए व सोलो डांस में नेहल भारद्वाज ने तीसरा स्थान, माही ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय की नृत्य गुरु स्वाति के लोक नृत्य श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर के सम्मान से नवाजा गया। जो पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। स्कूल प्राचार्या इंदू सोनी ने छात्राओं की इस सफलता पर प्रसन्न व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे छात्रों ने एशिया डांस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल सचिव बीएल रणवां ने कहा इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी छात्राओं ने अपनी मेहनत, समर्पण और गुरु के मार्गदर्शन से इस सफलता को प्राप्त किया है। स्कूल प्रशासन ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी।
पुरस्कृत शिक्षक फोरम चूरू का वार्षिक सम्मेलन 2026, नई कार्यकारिणी का गठन
चूरू में गंदे पानी को लेकर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, नगर परिषद को सौंपा ज्ञापन
डोडा पोस्त तस्करी मामले में 5 साल की सजा, चूरू ADJ कोर्ट का फैसला
वीबी जी राम जी योजना से गांवों का विकास, भाजपा ने की प्रेस वार्ता, कांग्रेस पर साधा निशाना











