अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के 119वें स्थापना दिवस पर सुंदरकांड का पाठ का आयोजन

0
27

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
कारूंडिया रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर खातियों की बगीची में अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा का 119वां स्थापना दिवस पूर्ण होने पर महासभा के जिलाध्यक्ष सुनिल सिद्धड़ चिड़ावा की अगुवाई में समाज के गणमान्य लोगों द्वारा मंदिर में सुंदरकांड का पाठ चिड़ावा महिला भक्त मंडली द्वारा किया गया। भगवान विश्वकर्मा जी को आराध्य देव मानते हुए उनकी पूजा अर्चना की। विश्वकर्मा मंदिर में सैंकड़ों मातृ शक्तियों द्वारा सुंदरकांड पाठ का आनंद लिया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झुंझुनूं के सह कार्यवाह प्रचारक मनोज जांगिड़ ने बताया कि महासभा कि स्थापना सन् 1907 में दिल्ली में हुई थी। जिसका उद्देश्य भारत के स्वतंत्रता आंदोलन भी महासभा का बड़ा योगदान रहा है। महासभा के संविधान में लिखा है कि शाखा सभा से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक संगठन की रूपरेखा तैयार थी। महासभा के संस्थापकों की दूरदर्शी नीति की सोच की सराहना करनी चाहिए। 119 साल पहले एक वृक्ष लगाया था। इस विशेष कार्यक्रम में माता बहनों को परिवार में संस्कार और परिवार को किस प्रकार से संगठित रखना है। परिवार में क्या नवाचार करने हैं। परिवार में आज के दिन जो आ रही समस्याओं पर चर्चा और उसके निराकरण की भी बातें हुई। अपने समाज के बुजूर्गों द्वारा जो अपनी रीति रिवाज खान-पान और पहनावा अपने को दिया गया। उसको छोड़कर आज युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति की ओर दौड़ रहे हैं। रसोई में खड़ा होकर खाना बना रहे हैं। जिस कारण परिवार में बीमारियों का आना ऐसे है जैसे वह स्थाई रह गई हैं। बहुत सी माताएं में कम उम्र में ही घुटने का जो दर्द है। इसका कारण बताया गया और माता की परिवार में क्या जिम्मेदारी है। परिवार को किस किस प्रकार संगठित रखना है। परिवार में किस प्रकार शाम जैसे बना रहे प्रेम बना रहे एक दूसरे के प्रति स्नेह बना रहे। इसके लिए माता बहनों बेटियों को थोड़ा सा विचार दिया गया और घरों में प्लास्टिक का उपयोग बंद कर घर से बाजार जाते वक्त पुरुषों के हाथ में थैला लेकर जाने की परिपाटी चालू हो। ऐसा विचार किया गया माता ने उसे पर सहमति दी। इस अवसर पर सैंकड़ों भक्तजन और सामाजिक बंधु मौजूद थे।

चूरू की प्रिया चौधरी का राष्ट्रीय टीम में चयन, 602.5 स्कोर से रचा इतिहास

कड़ाके की ठंड में निवर्तमान सभापति पायल सैनी का सेवा कार्य, गरीबों को बांटे कंबल | चूरू समाचार

12 जनवरी को जयपुर में कर्मचारी चेतावनी महारैली, चूरू में तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here