झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
महावीर इंटरनेशनल सनराइज एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में बिलाल पुत्र अब्दुल सत्तार सब्जी फरोस के सौजन्य से रविवार 28 दिसंबर को सुबह नौ बजे से 12 बजे तक चावो दादी मंदिर में नेत्र चिकित्सा एवं मधुमेह उच्च रक्तचाप शिविर आयोजित किया जाएगा। संयोजक श्यामसुंदर जालान ने बताया कि शिविर में टीबड़ा आई हॉस्पिटल टीम द्वारा आंखों की जांच कर निशुल्क चश्मे व दवाइयां दी जाएगी। चयनित मोतियाबिंद रोगियों के ऑपरेशन रियायती दर पर कराए जाएंगे। अपेक्स स्काईलाइन हॉस्पिटल टीम द्वारा मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की जांच कर निशुल्क दवाइयां दी जाएगी।
राशन डीलरों का कलेक्टर ऑफिस पर प्रदर्शन, ई-केवाईसी व भुगतान अटके होने पर सौंपा ज्ञापन
अरावली बचाओ आंदोलन: चूरू में जनआंदोलन, अवैध खनन पर रोक की मांग | Aravalli Save Protest
गौड़ ब्राह्मण महासभा चूरू का भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह | 140 प्रतिभाओं का सम्मान
Advertisement












