चार साहिबजादों व माता गुजरी के बलिदान को किया नमन, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना
हनुमानगढ़। हिमांशु मिढ्ढा
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल हनुमानगढ़ जंक्शन द्वारा वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरुद्वारा नामदेव साहिब में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए सरबंसदानी दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों एवं माता गुजरी जी के अद्वितीय बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश तंवर ने कहा कि वीर बाल दिवस हमें साहस, त्याग और धर्म की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है। चार साहिबजादों ने अल्पायु में ही अत्याचार के सामने झुकने के बजाय सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर अपना जीवन न्योछावर कर दिया। उनका बलिदान केवल सिख समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को इन महान बलिदानों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा और समाज निर्माण के कार्यों में आगे आना चाहिए।निवर्तमान सभापति सुमित रणवां ने कहा कि माता गुजरी जी और चार साहिबजादों का बलिदान भारतीय इतिहास के स्वर्णिम अध्यायों में से एक है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से समझौता न करना ही सच्ची वीरता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास और संस्कृति से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने गुरुद्वारा नामदेव साहिब में आयोजित अरदास को समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देने वाला बताया।पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक व वीर बाल दिवस आयोजन के जिला संयोजक जसप्रीत सिंह जेपी ने कहा कि वीर बाल दिवस का उद्देश्य केवल श्रद्धांजलि देना नहीं, बल्कि चार साहिबजादों के आदर्शों को जीवन में उतारना है। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए दिए गए इन बलिदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों में ऐसे आयोजनों के माध्यम से ऐतिहासिक चेतना और राष्ट्रभक्ति को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान गुरबाणी का पाठ हुआ और संगत ने अरदास में भाग लेकर देश, प्रदेश और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। अंत में सभी उपस्थितजनों ने चार साहिबजादों व माता गुजरी जी के बलिदान से प्रेरणा लेकर समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रकाश तंवर नगर मंडल अध्यक्ष हनुमानगढ़ जंक्शन के नेतृत्व में वीर बाल दिवस का आयोजन नामदेव गुरुद्वारा गांधीनगर में किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र पारीक पुर्व सभापति सुमित रणवा पूर्व उपसभापति नगीना बाई, कार्यक्रम के जिला संयोजक जसप्रीत सिंह “जे पी” नगर मंडल महामंत्री प्रवीण सिंह परमार नगर मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र तेजवानी नरेश पुरोहित डॉ आदित्य चावला नगर मंत्री विशंभर प्रजापत अशोक शर्मा राकेश गोयल पूर्व पार्षद गुरदीप बब्बी राम सिंह सिद्धू जगदीप सिंह विक्की अशोक गोरी प्रोफेसर सुमन चावला कार्यक्रम के मंडल संयोजक सुखपाल सिंह विजय कौशिक महेश शर्मा, महेंद्र सिंह राठौड, कैलाश शर्मा, शुभेंद्र सिंह, अमरीक सिद्धू, सचिन अरोडा, राजेंद्र बट्टू गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के मास्टर मान सिंह आदि उपस्थित रहे।












