नारी शक्ति वंदन अधिनियम विषय पर संगोष्ठी हुई

0
6

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
रामादेवी महिला महाविद्यालय नूआं में आईक्यूएसी के तहत एनएसएस के तत्वावधान में नारी शक्ति वंदन अधिनियम- महिला सशक्तिकरण की ओर एक कदम विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। एनएसएस प्रभारी डॉ. नरेश नैण ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। एनएसएस प्रभारी डॉ. नीतू सिंह ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में स्वयंसेविकाओं को जानकारी देते हुए कहा कि इस कानून से महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ रही है और देश के विकास में महिलाओं की भूमिका बढ़ रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को दर्शाता है। कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. आशा मिश्रा, उप प्राचार्या डॉ. सहला सैय्यद, डॉ. रमाकांत शर्मा, सतीश चौधरी, अशोक शर्मा, डिम्पल मील, सुनिता जाखड़, अनीशा बानो, मनीषा मोदी, सपना स्वामी, विपिन मौजूद थे।

पीडीयू मेडिकल कॉलेजके अधूरे निर्माण कार्यों पर कार्रवाई | राजमेस टीम ने HSCL को 4 महीने की डेडलाइन

चूरू में एसपी जय यादव का पैदल मार्च | आमजन से संवाद व सुरक्षा का जायजा | Churu Police News

ग्राम पंचायत के मुख्यालय निर्धारण को लेकर बढ़ा विवाद | लुटाना मगनी के ग्रामीणों ने जताया विरोध |

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here