Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं मलसीसर रोड पर चलते ट्रेक्टर में अचानक लगी आग

मलसीसर रोड पर चलते ट्रेक्टर में अचानक लगी आग

ट्रेक्टर चालक ने समय रहते कूदकर बचाई जान

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिला मुख्यालय की मलसीसर रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलते ट्रेक्टर में अचानक आग लग गई। ट्रेक्टर के बोनट से धुआं उठते ही चालक घबरा गया और नियंत्रण खो बैठा। जिससे ट्रैक्टर सड़क के किनारे पलट गया। गनिमत रही कि चालक समय रहते कूद गया और बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत झुंझुनूं नगर परिषद के अग्निशमन केंद्र को दी। सूचना मिलते ही नगर परिषद की दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। नगर परिषद के अग्निशमन अधिकारी बुलकेश ने बताया कि मलसीसर रोड स्थित पुलिया के पास ट्रेक्टर में अचानक आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल तुरंत रवाना की गई और मौके पर पहुंचकर ट्रेक्टर में लगी आग पर काबू पाया गया। शॉर्ट सर्किट से ट्रेक्टर में आग लगाने की आशंका जताई जा रही हैं।

चूरू विधायक हरलाल सहारण के लिए क्या बोल गए रफीक मंडेलिया

 

Advertisement