









खिरोड़ । कस्बे सहित आस—पास के इलाके में दीपावली पर धूमधाम से मनाया गया। दीपावली पर्व के दिन सुबह से लेकर रात्रि तक बाजार में मिठाइयां एवं पटाखों की दुकानों पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ लगी रही। दीपावली पर्व के दिन जहां व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों पर महालक्ष्मी पूजन किया। वहीं घरों में भी लोगों ने शुभ मुहूर्त में महालक्ष्मी पूजन किया। दीपावली के दूसरे दिन सभी ने एक दूसरे को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। वहीं कस्बे के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी अपने हिंदू भाइयों को गले लगा कर दीपावली पर्व की मुबारकबाद दी।














