


डूंडलोद। डूंडलोद विद्यापीठ के चार खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर विद्यापीठ परिसर में सम्मान किया गया। डीवीपी के कोच रामकरण सिंह एवं शारीरिक शिक्षक विकास भार्गव ने बताया कि लुसेंट स्कूल एकेडीबीकेडी ओसियां जोधपुर में 30 सितंबर से सात अक्टूबर तक आयोजित हुई 69वीं 14 वर्षीय राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में दीपांशु, आदित्य, शाहिद एवं छात्रा वर्ग में उर्वशी ने झुंझुनूं जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए दोनों वर्गों में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। कांस्य पदक जीतने पर खिलाड़ियों का माल्यार्पण एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया। डीवीपी सचिव मुकेश पारीक, सह सचिव सीताराम जीनगर, प्रबंध समिति के हुसैन खां, प्राचार्य एसके शर्मा, उप प्राचार्य अशोक सैन, लेखाधिकारी प्रदीप जोशी, मदनमोहन वर्मा, अभिभावक अशोक कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में राष्ट्रीय स्तर तक खेलने की शुभकामनाएं दी।














