स्टार एकेडमी में मनाया गया विजयी पर्व का दशहरा

0
7

भगवान राम के जीवन वृत में आयोजित हुई प्रश्नोत्तरी

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिला मुख्यालय के बाकरा रोड स्थित स्टार एकेडमी स्कूल में विजयादशमी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय प्रबंध पदाधिकारी के द्वारा भगवान राम के छायाचित्र की पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी डायरेक्टर पर्यटन विभाग देवेन्द्र चौधरी थे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। भगवान राम के जीवनवृत्त पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के चारों सदनों ने अपनी-अपनी आठ सदस्यीय टीम को प्रतिनिधित्व दिया। इस प्रतियोगिता में ब्ल्यू बेल सदन विजयी रहा तथा विजेता सदन को पुरस्कृत किया गया। एकेडमिक डायरेक्टर मोनिका निर्वाण ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अपने जीवन में सकारात्मकता और नैतिकता को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रावण दहन रहा जो सदियों से मानवता को बुराई पर अच्छाई की जीत दिखाता है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध पदाधिकारी के साथ एकेडमिक एडमिनिस्ट्रेटर विकास भालोठिया, कैप्टन मूलचंद झाझड़िया, संजय जांगिड़, हरिशचंद्र कालोईया, मुकेश कुमार, श्वेता शर्मा, विजय भालोठिया, मुकेश तानेनिया, मुनेश कुमार, प्रतिभा शर्मा, विक्रम सिंह, पूनम तंवर, दिव्या गुरह, महेंद्र सिंह सिहाग, संजय गरवा, नवनीत जांगिड़, कविता पूनियां, कर्मसिंह, जगदीश प्रसाद, सोमेंद्र सिंह राठौड़, रेणु कुमारी सोनी, कपिल जांगिड़, अरुण कुमार, पवन कुमार चिरानिया, योगेश, नवीन सैनी, महिमा शर्मा, सोहनसिंह, सैनीगल, पपिता कुलहरि, ज्योति सैनी, दीपिका कुमारी, सीमा कंवर, अनिता कुमारी, कृष्णा धाकड़, सुमन कुमारी देवना, नेहा शर्मा, मनीषा बलौदा, रिंकू चौधरी, पिंकी जांगिड़ सविता सैनी, ज्योति, रिशु, सूरज, प्रहलाद सिंह सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

चूरू के बागला स्कूल खेल मैदान में हुआ रावण दहन | विधायक हरलाल सहारण | Dussehra 2025

Churu Dandiya Fest Season 3 | Poster Launch & Press Meet | RJ Gracy, Aanchal Bhatt | 4 Oct 2025

शहीद भगत सिंह विचार मंच के युवाओं का सम्मान | चूरू सूचना केंद्र कार्यक्रम | वीर तेजाजी विकास समिति

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here