Advertisement
Home झुंझुनूं डूंडलोद डीजीएस में मॉम्स क्लब की रंगारंग डांडिया नाइट

डीजीएस में मॉम्स क्लब की रंगारंग डांडिया नाइट

बलवंतपुरा । डूंडलोद गर्ल्स स्कूल बलवंतपुरा में शनिवार की शाम उत्साह, उमंग और उल्लास से सराबोर हो उठी। जब मॉम्स क्लब के तहत भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं एवं उनकी माताओं ने पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी गरबा और डांडिया की लयबद्ध प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आकर्षक सजावट, झिलमिल रोशनी और मधुर संगीत की धुनों ने वातावरण को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया। कहीं गोल घेरे में ताल मिलाते कदम तो कहीं सुर और लय पर थिरकते मनमोहक नृत्य–हर ओर उल्लास और उमंग का अद्भुत संगम दिखाई दिया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें प्रतिभागियों को बेस्ट ड्रेस, बेस्ट अटायर, बेस्ट हेयरस्टाइल, बेस्ट आई मेकअप, बेस्ट मेकअप, बेस्ट डांस और बेस्ट मदर जैसी विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया। इन आकर्षक प्रतियोगिताओं ने प्रतिभागियों के उत्साह और जोश को और भी बढ़ा दिया। इस आयोजन के माध्यम से माताओं को अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का अवसर मिला। विद्यालय द्वारा उन्हें एक सशक्त मंच प्रदान किया गया। जहां उन्होंने अपनी कला, सृजनशीलता और कौशल को सभी के सामने प्रस्तुत किया। प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिनसे माताओं को अपनी स्किल्स दिखाने और नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम ने विद्यालय समुदाय में संस्कृति, परंपरा और पारिवारिक जुड़ाव की अनोखी छवि प्रस्तुत की। विद्यालय प्राचार्या इंदू सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन विद्यालय और परिवार के बीच सेतु का कार्य करते हैं तथा बच्चों में आत्मविश्वास और सामाजिक जुड़ाव की भावना को सशक्त बनाते हैं। अंत में उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित अभिभावकों का हृदय से आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार के आयोजनों को आगे बढ़ाने की बात कही।

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

Advertisement