Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संतोष चौधरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग को ज्ञापन सौंपकर राजस्थान में तेजाजी बोर्ड का संचालन कर स्पेशल बजट देने की मांग की गई। शहर ब्लॉक अध्यक्ष रेणू कस्वां एवं झुंझुनूं ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष सुभिता पूनियां ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा 2023 में तेजाजी बोर्ड का गठन किया गया था। लेकिन अभी तक तेजाजी बोर्ड का सुचारू रूप से संचालन नहीं किया गया है। मोर्चा की जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रकला चौधरी, उपाध्यक्ष शरबती कस्वां एवं जिला महासचिव ऋतु गढ़वाल ने जाट समाज के उत्थान के लिए राजस्थान में तेजाजी बोर्ड को शुरू कर विधिवत रूप से संचालन कर स्पेशल बजट देने की मांग उठाई। इस अवसर पर ब्लॉक महासचिव सपना बाबल, उपाध्यक्ष किरण महला, उपाध्यक्ष अनिला राहड़, उपाध्यक्ष शारदा देवी सहित उपाध्यक्ष मंजू महला ने तेजाजी बोर्ड को तुरंत संचालित कर बजट आवंटन करने की मांग दोहराई।

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

Advertisement