राज्य स्तर शिक्षक सम्मान प्राप्तकर्ता शिक्षक का किया सम्मान

0
4

स्काउट सचिव महेश सैनी व राष्ट्रपति अवार्ड विजेता विजय आनंद का किया अभिनंदन

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं के तत्वावधान में शिक्षक दिवस पर राज्य स्तर पर शिक्षक सम्मान प्राप्त स्काउट सचिव महेश कुमार सैनी एवं भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्तकर्ता चिड़ावा कॉलेज चिडावा के रोवर स्काउट विजय आनंद का अभिनंदन स्वागत स्काउट गाइड कार्यालय में जिलाध्यक्ष गंगाधर सिंह सुंडा, सहायक निदेशक शिक्षा अशोक जांगिड़, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश महला के नेतृत्व में समारोहपूर्वक अभिनंदन स्वागत किया गया। सीओ स्काउट महेश कालावत ने बताया कि पांच सितंबर को शिक्षक सम्मान समारोह जयपुर में आयोजित हुआ। जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ सूरजगढ़ के सचिव महेश कुमार सैनी को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। इसी प्रकार नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रपति अवार्ड पुरस्कार समारोह में चिड़ावा कॉलेज चिडावा के रोवर स्काउट एवं घसेड़ा (बुहाना) निवासी गजेन्द्र सिंह के पुत्र रोवर स्काउट विजय आनंद को भारत के राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षरित राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किया गया। दोनों की विशिष्ट उपलब्धि पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में दोनों महानुभावों का स्कार्फ, माला, शॉल, श्रीफल, साफा एवं स्मृति चिह्न भेंटकर स्काउट संगठन के पदाधिकारी एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर अलसीसर स्काउट सचिव रामचंद्र मीणा, गुढ़ागौड़जी सचिव मनोहरलाल रणवां, चिड़ावा स्काउट सचिव महेंद्र सिंह, पूर्व सहायक राज्य संगठन आयुक्त मान महेंद्र सिंह भाटी, सीओ गाइड प्रियंका खीचड़, प्रधानाचार्य अशोक कुमार, स्काउटर निरंजनलाल शर्मा, लीडर ट्रेनर रामावतार सबलानिया, रामदेव सिंह गढ़वाल, महेंद्र सैनी, कविराज, दिनेश कुमार, रामाकिशन सैनी, उमेश रोहिल्ला, ओमप्रकाश डिग्रवाल, वेदप्रकाश, रवि खन्ना, राजकुमार सैनी, संजय शर्मा, गाइड कैप्टन सरोज धायल, मुन्नी मान सहित सैंकड़ों की संख्या में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षक शिक्षिकाएं एवं रोवर्स रेंजर्स उपस्थित रहे। इस अवसर पर संबोधित करते हुए सहायक निदेशक (शिक्षा) अशोक जांगिड़ ने कहा कि स्काउट गाइड के माध्यम से जिले में उत्कृष्ट स्तर की गतिविधि आयोजित की जा रही है जो कि प्रशंसनीय है। इस दौरान अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश महला ने कहा कि वह खुद भी राष्ट्रपति अवार्ड स्काउट है और स्काउटिंग में अनुशासन का विशेष महत्व है। इससे बालक बालिकाओं का सर्वांगीण विकास होता है। अध्यक्षीय उद्बोधन में जिला प्रधान गंगाधर सिंह सुंडा ने सम्मानित होने वाले दोनों विभूतियों को साधुवाद दिया एवं जिले की स्काउट गाइड द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। सीओ गाइड प्रियंका खीचड़ ने सभी का आभार प्रकट किया।

राजस्थान वक्फ बोर्ड ने भेजी पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री | Ashok Gehlot | Wakf Board Relief

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

NSUI का चूरू में कुलपति के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन | लोहिया कॉलेज में छात्रों का अनोखा विरोध | Churu News

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here