नवलगढ़ के पोदार हवेली म्यूजियम में विदेशी मेहमानों ने दीवारों की चित्रकारी को कैमरे में किया कैद, 15 दिन तक करेंगे राजस्थान भ्रमण

नवलगढ़। फ्रांस से आए विदेशी पर्यटकों के एक समूह ने शेखावाटी क्षेत्र के प्रसिद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान वे नवलगढ़ स्थित पोदार हवेली म्यूजियम पहुंचे, जहां उन्होंने बारीकी से दीवारों पर बनी पारंपरिक चित्रकारी का अवलोकन किया और उसे अपने कैमरों में कैद किया।पर्यटकों ने हवेलियों की सुंदरता और उसमें रची-बसी भारतीय संस्कृति की दिल खोलकर तारीफ की। स्थानीय पर्यटन व्यवसायियों को उम्मीद है कि इस प्रकार के दौरे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शेखावाटी की पहचान को और मजबूत करेंगे। गाइड शैलेंद्र मल्होत्रा ने जानकारी दी कि यह फ्रांसीसी पर्यटकों का समूह 15 दिनों तक राजस्थान के विभिन्न स्थलों का भ्रमण करेगें। उन्होंने बताया कि विदेशी पर्यटक शेखावाटी की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, खासतौर पर हवेलियों की भित्ति चित्रों और वास्तुकला से अत्यंत प्रभावित हुए हैं।













