आरएसएम स्कूल में धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार

झुंझुनूं । अजीत जांगिड
मोदी रोड स्थित राजस्थानी शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। निदेशक विवेक शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय में राखी बनाओ प्रतियोगिता एवं थाली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 140 प्रतिभागियों ने भाग लिया। थाली सजाओ प्रतियोगिता में भव्या सिंह ने प्रथम स्थान एवं राखी बनाओ प्रतियोगिता में सत्यार्थ शर्मा एवं कृतिषा शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम इवेंट कॉर्डिनेटर श्रुति शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ। श्रुति शर्मा ने रक्षाबंधन त्यौहार की महिमा से बच्चो को अवगत कराया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष डॉ. उम्मेदसिंह शेखावत, सचिव सज्जन कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य सुरेंद्रकुमार शर्मा व जयप्रकाश शर्मा ने सभी को शुभकामनाए एवं बधाई दी। समारोह में सीईओ प्रियंका शर्मा, विकास शर्मा, राहुल शर्मा, रेणू शर्मा, कविता प्रजापत, ममता कुमावत, मोना राठौड़, अंजू सैनी, धनन्जय श्रीवास्तव, कमलेश शर्मा, राजेश शर्मा, गोविंद सोनी, योगेंद्र शर्मा अध्यापकगण अभिभावक एवं गणमान्य उपस्थित रहे।

चूरू में परिवार कल्याण कार्यक्रम में सम्मान समारोह | Doctors & Health Workers Honoured | Churu News

Churu में Congress की बैठक | रफीक मंडेलिया ने BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | कांग्रेस की बड़ी तैयारी

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का सादुलपुर में भव्य शुभारंभ | महिला वर्ग 14, 17, 19 वर्ष | MD भाटी स्कूल

शिक्षकों का ज़बरदस्त प्रदर्शन | स्थानांतरण और पदोन्नति की मांग | को 16 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा | Churu News

1.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश | चूरू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Real Estate Fraud