Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं आत्मविश्वास, कठोर मेहनत एवं सही मार्गदर्शन के साथ प्राप्त की गई शिक्षा...

आत्मविश्वास, कठोर मेहनत एवं सही मार्गदर्शन के साथ प्राप्त की गई शिक्षा सफलता का सौपान

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिला मुख्यालय स्थित एसीआई उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं कोचिंग संस्थान में प्री-फाउंडेशन, फाउंडेशन एवं आगामी विद्यालय स्तरीय परीक्षाओं के संदर्भ में एक भव्य सेमीनार का आयोजन संस्थान की पूर्व फाउंडेशन छात्रा डॉ. नीलम एवं विषय विशेषज्ञों के सानिध्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में डॉ. नीलम एवं प्री-फाउंडेशन, फाउंडेशन में सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने वाले विद्यार्थियां को माल्यर्पण एवं पौधा देकर सम्मान किया। ज्ञात रहे कि नीलम ने गवरमेंट मेडिकल कॉलेज केरला से एमबीबीएस पूर्ण करने के पश्चात उसका सपना था कि मैं सर्वप्रथम मेरे कॉचिंग परिवार से मिलकर उनका आभार व्यक्त करूं। जिनके समर्पण के कारण मुझे ये मुकाम प्राप्त हुआ है। उसने अपना अध्ययन अनुभव अपने अनुजों के साथ साझा करते हुए कहा कि आत्मविश्वास, कठोर मेहनत एवं सही मार्गदर्शन के साथ प्राप्त की गई शिक्षा सफलता का सौपान है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि संयम, संकल्प, अनुशासन एवं दृढ इच्छा शक्ति से अगर आगे बढा जाए तो लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित है।संस्था निदेशक विकास शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सभी विद्यार्थीयों को अपने लक्ष्य का एक भ्रम (इल्यूज़न) पालना चाहिए एवं उस भ्रम के क्रियान्वयन के साथ कठोर मेहनत एवं लग्न के साथ लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करें। डॉ. कलाम के दृष्तांत के माध्यम से कहा कि कई बार असफलता कुछ बेहतर करने के लिए प्रेरित करती है। इसलिए जो विद्यार्थी आत्मविश्वास, सीखने की प्रेरणा, मेहनत, समर्पण एवं विषय कि मार्मिकता समझता हो। निश्चित सफलता अर्जित करता है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थी में भावनात्मक लगाव के साथ उच्च कोटि के इंजिनियर, डॉक्टर, प्रशासक, प्रबंधक एवं वैज्ञानिक सोच विकसित करना है। संस्था निदेशक मनोज शर्मा व विकास शर्मा ने नीलम के उज्ज्वल भविष्य कि कामना करते हुए कहा की डॉ. नीलम जैसे विद्यार्थियों का सफल होना ही हमारे लिए उचित पारितोषिक है। हम अपेक्षा करते है कि नीलम चिकित्सा सेवा को समाज एवं मानव सेवा के रूप में लेंगी। इस अवसर पर फाउंडेशन हैड विजय सैनी, सुनिल कुमार, दिनेश वर्मा, अशोक जांगिड़, राधेश्याम शर्मा, धर्मेंद्र नागर, दिव्या रोहिला, जयप्रकाश शर्मा, महेंद्रसिंह, राकेश, दिनेश आचार्य, संदीप झाझड़िया, पूनम जांगिड़, दिवेंक शर्मा, नरेश कुमार, आशा शर्मा, प्रियंका शर्मा, सरोज, निशा शर्मा, सुमन चौहान, वैशाली, ऐश्वर्या स्वामी, ऋतिका बहुगुणा, पूनम शर्मा, मोहम्मद बिलाल, हेमंत जांगिड़, शिवकुमार पालीवाल, रमेश मील उपस्थित थे।

चूरू में भारी बारिश के बाद भराव क्षेत्रों का विधायक हरलाल सहारण ने किया निरीक्षण | Churu Rain Update

ठेकेदारों का बड़ा आंदोलन | 14सूत्री मांगों को लेकर यूनाईटेड कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन का विरोध प्रदर्शन

बघेला गांव में राशन डीलर राजू पंडित की बहाली की मांग | चूरू DSO कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

चूरू ने बनाया अंगदान में रिकॉर्ड | डॉ. एम.एम. पुकार की मुहिम लाई रंग | Organ Donation in Rajasthan

 

Advertisement