कारगिल विजय दिवस पर पौधारोपण कर महाभियान की हुई शुरुआत

0
67

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान के द्वारा कारगिल विजय दिवस पर पौधारोपण कर पूरे राजस्थान में 10 लाख पेड़ पौधे लगाने के महाभियान के अंतर्गत झुंझुनूं में भी इसकी शुरुआत की गई। जिले में गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान झुंझुनूं एवं युवा गौड़ ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों द्वारा प्रांतीय युवा अध्यक्ष पंकज पचलंगिया, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा देरवाला एवं जिला युवा अध्यक्ष ललित जोशी के नेतृत्व में तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन पुजारी के संयोजन में बीबानी मोक्ष धाम में 101 फल और फूलों के पौधे लगाकर जिले में पौधारोपण का आगाज किया गया। इस अवसर पर जयपुर से आए गौड़ ब्राह्मण महासभा युवा के प्रांतीय अध्यक्ष पंकज पचलंगिया का झुंझुनूं के पदाधिकारियों द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। गौड़ ब्राह्मण महासभा झुंझुनूं जिले के महामंत्री शिवचरण पुरोहित एवं युवा अध्यक्ष ललित जोशी ने बताया कि गौड़ ब्राह्मण महासभा द्वारा पूरे जिले में तहसील अध्यक्षों के संयोजन में पौधारोपण किया जाएगा। युवा अध्यक्ष पचलंगिया ने बताया कि गौड़ ब्राह्मण महासभा ने हमेशा सामाजिक उत्थान व सरोकारों को निभाने का संकल्प रखा है तथा इसी के अनुसरण में हमारे महासभा के प्रदेश कार्यालय को प्लास्टिक मुक्त किया गया है। प्रदेश कार्यालय में प्लास्टिक या उससे निर्मित किसी भी वस्तु का प्रयोग वर्जित है। पौधारोपण अभियान की शुरुआत सर्वप्रथम भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के उद्घोष के साथ की गई। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में इस अभियान से सामाजिक समरसता व शक्ति की पूजा करना एवं शक्ति को पर्यावरण से जोड़ने की शुरुआत है। इस अवसर पर उपस्थित प्रांतीय अध्यक्ष पंकज पचलंगिया, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा देरवाला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन पुजारी, महामंत्री शिवचरण पुरोहित, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप शर्मा अलसीसर, जिला युवा अध्यक्ष ललित जोशी, सुरेंद्र शर्मा प्रिंसिपल, वशिष्ठ शर्मा, संजय शुक्ला, पवन पांडे, सुरेंद्र शर्मा भीमसर, नीरज शर्मा, गोपी पुरोहित, राकेश सहल, आलोक शर्मा, डब्लू शर्मा, विजयशंकर जोशी, चंद्रप्रकाश शर्मा, राजदीप महर्षि, सुशील पचलंगिया, सुरेश तिवाड़ी, अनिल जोशी, चंद्रप्रकाश जोशी, एडवोकेट कमल शर्मा, देवेंद्र कलावटिया, पंकज बावलिया, एडवोकेट आलोक शर्मा ने एक—एक पौधा लगाया तथा संयोजक पवन पुजारी ने उन पेड़ पौधों के देखभाल की जिम्मेदारी ली।

चूरू ने बनाया अंगदान में रिकॉर्ड | डॉ. एम.एम. पुकार की मुहिम लाई रंग | Organ Donation in Rajasthan

राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान

महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन | राहुल कस्वां बोले – सरकार कर रही स्मार्ट लूट

जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने किया बागला बालिका स्कूल का निरीक्षण | Churu School Visit 2025 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here