नगर युवा संघ ने मनाई चंद्रशेखर आजाद व बाल गंगाधर तिलक की जयंती

0
105

चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने बताया दोनों स्वतंत्रता सेनानियों को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
बुधवार को नगर युवा संघ के द्वारा सूर्य विहार वार्ड नंबर 22 झुंझुनूं में बाल गंगाधर तिलक एवं चंद्रशेखर आजाद की जयंती उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर बनाई गई। इस अवसर पर पार्षद अशोक प्रजापति ने बताया कि भारत के महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के भावरा गांव में हुआ था। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया भारत की आजादी की लड़ाई में अनेक क्रांतिकारी हुए। जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी उन्हीं में से एक थे चंद्रशेखर आजाद, जिनका नाम आज भी साहस और बलिदान का प्रतीक है। वह सिर्फ एक क्रांतिकारी ही नहीं, बल्कि युवाओं के लिए एक प्रेरणा थे। जिन्होंने अपने जीवन को देश के लिए समर्पित कर दिया। पार्षद संदीप चावरिया ने बताया कि भारत के स्वतंत्रता सैनानियों में बाल गंगाधर तिलक का नाम बड़े ही सम्मान से लिया जाता है। उन्होंने हमारे देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे हिन्दुस्तान के एक प्रमुख नेता, समाज सुधारक और स्वतंत्रता सैनानी थे। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के वे पहले लोकप्रिय नेता थे। इन्होंने सबसे पहले ब्रिटिश राज के दौरान पूर्ण स्वराज की मांग उठाई। ओर उन्होंने नारा दिया था स्वराज हमारा जन्म सिद्ध अधिकार और हम इसे लेकर रहेंगे। इस मौके पर सुशील प्रजापति, रोहन सैनी, डॉ. अशोक कुमावत, अशोक सैनी, पार्षद संजय पारीक, पिंटू कुमावत, किशनसिंह पंवार, विनोद चौहान, विष्णु सैनी, सुरेश, विनोद सैनी, राहुल कुमावत, राज शर्मा, अर्जुन नायक, जितेंद्र, अमित, विकास, शुभम कुमावत, मंगल सैन, राजू सैनी, राकरण सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सुबोध कुमार अग्रवाल की 17वीं पुण्यतिथि | नगरश्री म्यूजियम में सांस्कृतिक विरासत को किया नमन | Churu Heritage Event

राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Churu Hotel Suncity Firing Case | 12th Accused Arrested | Shooter Sent by Bhupendra from Haryana

Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद

महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here