झुंझुनूं।शेखावाटी में कार्यरत सामाजिक संस्था लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट झुंझुनूं ने मंगलवार को श्रावण कृष्ण पक्ष द्वादशी के पावन अवसर पर एक सराहनीय पहल करते हुए झुंझुनूं की कच्ची बस्ती में जरूरतमंद परिवारों को भोजन वितरित किया। ट्रस्ट का उद्देश्य ऐसे परिवारों तक पहुंचना है। जो रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष करते हैं। ट्रस्ट के झुंझुनूं प्रभारी मनोज कुमार गनोलिया ने बताया कि मंगलवार को श्री बंधे का बालाजी मंदिर के पीछे रहने वाले लगभग 50 जरूरतमंद परिवारों को भोजन के पैकेट बांटे गए। ट्रस्ट के स्वयंसेवकों ने सुनिश्चित किया कि भोजन पैकेट सभी ज़रूरतमंदों तक पहुंचे और उनका वितरण सुचारु रूप से हो। भोजन के पैकेट पाकर सभी लोग बेहद खुश नजर आए और उन्होंने लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों को दिल से दुआएं दी। यह पहल न केवल उन परिवारों को तात्कालिक राहत प्रदान करती है। बल्कि समाज में सद्भावना और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देती है। इस पुण्य कार्य में ट्रस्ट के कई कार्यकर्ताओं ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया। इनमें सीताराम पार्षद, इलियास पार्षद और राजेंद्र कानोडिया प्रमुख रूप से शामिल थे। जिन्होंने सेवा भाव से इस नेक काम को सफल बनाने में मदद की। लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट झुंझुनूं सामाजिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए हुए है और भविष्य में भी ऐसे ही सेवा कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया है।
सुबोध कुमार अग्रवाल की 17वीं पुण्यतिथि | नगरश्री म्यूजियम में सांस्कृतिक विरासत को किया नमन | Churu Heritage Event
राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान
Churu Hotel Suncity Firing Case | 12th Accused Arrested | Shooter Sent by Bhupendra from Haryana
Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद
महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा