ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शुक्रवार को एक संदिग्ध आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोट करके उडा लिया जिसमें उसकी मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएसआइएस) ने ली है। करीब एक सप्ताह पहले बांग्लादेश की रैपिड एक्शन बटालियन के शिविर पर भी ऐसा ही हमला हुआ था। करीब 30 वर्षीय हमलावर ने जीन्स और शर्ट पहनी हुई थी। उसने शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास स्थित पुलिस चौकी के बाहर स्वयं को विस्फोटक से उडा लिया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया से कहा, कि यह आत्मघाती हमला मालूम होता है। व्यक्ति ने पुलिस चौकी के सामने स्वयं को विस्फोटक से उडा लिया। एक वेबसाईट की खबर के अनुसार, ‘आत्मघाती हमलावर’ ने हवाईअड्डे के प्रवेश द्वार पर तैनात पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर स्वयं को उडा लिया, इसमें उसकी मौत हो गयी। तत्काल हमलावर की पहचान नहीं हो पायी है। सशस्त्र पुलिस बटालियन की सहायक आयुक्त तनजिला अक्तर ने समाचार वेबसाइट को बताया कि घटना स्थानीय समयानुसार शाम करीब साते बजे हुई। पुलिस अधिकारी ने कहा, कि युवा व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि विस्फोट में कोई सुरक्षा कर्मचारी हताहत नहीं हुआ है।

Advertisement