Advertisement
Home चूरू सादुलपुर जिला परिषद वार्ड 34 से कांग्रेस के संजय पूनिया ने 2721 मतों...

जिला परिषद वार्ड 34 से कांग्रेस के संजय पूनिया ने 2721 मतों से दर्ज की जीत

जिला परिषद वार्ड 34 से विजयी कांग्रेस प्रत्याशी एडवोकेट संजय पूनिया

भाजपा प्रत्याशी हनुमान प्रसाद को हराया, पूर्व संसदीय सचिव इंद्रसिंह पूनिया के पुत्र हैं संजय; परिवार का जिला परिषद और पंचायत समिति में रहा है प्रतिनिधित्व

 

सादुलपुर।नवीन जांगिड़
जिला परिषद के वार्ड संख्या 34 से कांग्रेस प्रत्याशी एडवोकेट संजय पूनिया ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी हनुमान प्रसाद को 2721 मतों के अंतर से पराजित किया। संजय पूनिया पूर्व संसदीय सचिव इंद्रसिंह पूनिया के पुत्र हैं। वे वर्ष 2005 से 2010 तक जिला परिषद सदस्य और वर्ष 2015 से 2020 तक पंचायत समिति सदस्य रह चुके हैं। उनकी माता कौशल्या पूनिया भी वर्ष 2010 से 2015 तक जिला प्रमुख के पद पर रह चुकी हैं।वर्तमान में संजय पूनिया जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव हैं।

———————————————————————–

चूरू में कांग्रेस की जीत का जश्न, मंडेलिया हाउस में आतिशबाजी और मिठाई वितरण | Churu News

Advertisement