Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं नेहरू खेल मैदान की दीवार से टकराई बेकाबू कार, बैंक अधिकारी घायल

नेहरू खेल मैदान की दीवार से टकराई बेकाबू कार, बैंक अधिकारी घायल

अलवर से परिवार सहित सिंघाना लौट रहे थे पुनीत, कार के उड़े परखच्चे , पिता, पत्नी और मासूम बेटी सुरक्षित

खेतड़ी।झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
खेतड़ीनगर में सोमवार को एक कार अनियंत्रित होकर नेहरू खेल मैदान की दीवार से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार चला रहे बैंक अधिकारी पुनीत घायल हो गए। गनीमत रही कि कार में सवार उनके पिता, पत्नी और तीन वर्षीय बेटी को कोई चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, पुनीत सिंघाना स्थित राजस्थान ग्रामीण बैंक में सीनियर ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।

सोमवार को वे अपने परिवार के साथ अलवर से सिंघाना लौट रहे थे। कार में उनके पिता निरंजन, पत्नी पूजा और तीन वर्षीय बेटी भी सवार थे। इसी दौरान खेतड़ीनगर क्षेत्र में अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सीधे नेहरू खेल मैदान की दीवार से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कार चला रहे पुनीत को चोटें आईं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित रहे।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त कार को देखकर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर खेतड़ीनगर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का मौका मुआयना कर दुर्घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई। कार में पूरे परिवार के सवार होने के बावजूद अन्य सदस्यों के सुरक्षित बचने से लोगों ने राहत की सांस ली।

Advertisement