राजस्थान में जनसंपर्क सेवा के अधिकारियों की पदोन्नति सूची जारी, वर्ष 2026-27 की डीपीसी में 22 अधिकारियों के नाम शामिल
चूरू। राजस्थान के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अधिकारियों की पदोन्नति से संबंधित आदेश जारी किए गए हैं। सहायक जनसंपर्क अधिकारी (एपीआरओ) मनीष कुमार को जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) पद पर पदोन्नति दी गई है। इस संबंध में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव राकेश शर्मा, आईएएस ने आदेश जारी किए हैं।
वर्ष 2026-27 की विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) के तहत जनसंपर्क अधिकारी (लेवल-12) पद के लिए 22 अधिकारियों के नाम सूचीबद्ध किए गए हैं। आदेश के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 से रिक्त पदों के विरुद्ध पदोन्नति का प्रावधान किया गया है।
आपको बता दें कि मनीष कुमार घांघू गांव के अशोक कुमार के पुत्र हैं। वर्तमान में वे चूरू जिला मुख्यालय पर एपीआरओ के पद पर कार्यरत है। मनीष कुमार की पदोन्नति से जनसंपर्क विभाग में उनके दायित्वों और सेवाओं को लेकर नई जिम्मेदारी का मार्ग प्रशस्त हुआ है। पदोन्नति की खबर से उनके शुभचिंतकों और परिचितों में खुशी का माहौल है।














