श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से किए धार्मिक अनुष्ठान, माता रानी से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
चूरू। विजयदशमी के पावन अवसर पर सचियाय माता मंदिर में कन्या पूजन, महाआरती और हवन का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से हवन किया गया। इसके बाद कन्याओं का पूजन कर उन्हें सम्मानपूर्वक प्रसाद भेंट किया गया। महाआरती के दौरान मंदिर परिसर माता रानी के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
जयकारों के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन
इस अवसर पर चंद्रभान, कांता सिंगी, पुनीत, विधि सिंगी, इंद्राज, राज बाठिया, अभय, राजश्री, घैबर सिंगी, बसंत सिंगी, राजेंद्र सिंगी, गौरव सिंगी, दीपक शर्मा, पंडित शुभकरण शर्मा, प्रवीण, प्रेम जैन, मुकनाराम कपूरिया, सुरेश कपूरिया, देवीदत्त खींची, रामचंद्र खींची, मोहित बैद और जय सिंह बैद सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन माता रानी के जयकारों और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।











