Advertisement
Home राजस्थान हनुमानगढ वार्ड 51 में टीम गणेशराज बंसल के प्रत्याशी सुरेश धमीजा के चुनाव...

वार्ड 51 में टीम गणेशराज बंसल के प्रत्याशी सुरेश धमीजा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

विधायक गणेशराज बंसल बोले—विकास और जनसमस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता, 11 सितम्बर को बांसुरी का बटन दबाने की अपील

हनुमानगढ़ । हिमांशु मिड्ढा
जंक्शन के वार्ड नम्बर 51 में टीम गणेशराज बंसल के निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश धमीजा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन विधायक गणेशराज बंसल ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं टीम गणेशराज बंसल के समर्थक मौजूद रहे। कार्यालय उद्घाटन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और आगामी निकाय चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गणेशराज बंसल ने कहा कि टीम गणेशराज बंसल ने हमेशा क्षेत्र के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि शहर में विकास कार्यों को गति देने के साथ प्रत्येक वार्ड की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना टीम की प्राथमिकता रही है। उन्होंने वार्डवासियों से एकजुट होकर टीम के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

विधायक ने कहा कि वार्ड के विकास के लिए मजबूत और सक्रिय जनप्रतिनिधि आवश्यक है। उन्होंने विश्वास जताया कि वार्डवासियों के सहयोग एवं आशीर्वाद से टीम गणेशराज बंसल को मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति प्रदान की जाएगी।उन्होंने वार्डवासियों से 11 सितम्बर को बांसुरी के चुनाव चिन्ह वाला बटन दबाकर टीम गणेशराज बंसल को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन ही विकास की नई राह तैयार करेगा।

इस दौरान प्रत्याशी सुरेश धमीजा ने वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने सभी मतदाताओं से समर्थन एवं सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित समर्थकों ने टीम के पक्ष में प्रचार तेज करने और अधिक से अधिक मतदाताओं से संपर्क करने का संकल्प लिया।

 

Advertisement