Advertisement
Home राजस्थान चूरू इन्द्रमणी पार्क में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा...

इन्द्रमणी पार्क में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

Screenshot

जयप्रकाश शर्मा ने किया ध्वजारोहण, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान

चूरू। इन्द्रमणी पार्क में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त व्याख्याता जयप्रकाश शर्मा ने पार्क विकास समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र माथुर की अध्यक्षता में ध्वजारोहण किया। उपस्थित नागरिकों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं।ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथि जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को तिरंगे की आन, बान और शान की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि देश की प्रगति में युवा शक्ति की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है और भविष्य में भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान जारी रखना चाहिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पार्क विकास समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र माथुर ने समारोह को सफल बनाने के लिए उपस्थित नागरिकों, महिलाओं और बच्चों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन में सहयोग करने वालों के प्रति धन्यवाद जताया।समारोह में इन्द्रमणी पार्क में नियमित रूप से आने वाले बड़ी संख्या में नागरिक, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। इस अवसर पर सभी को मिठाई वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाई गईं।कार्यक्रम को सफल बनाने में हनुमान सैनी, सत्यनारायण शर्मा, सतीश शर्मा, ताराचंद, मनीष गाडोदिया, महेश सैनी सहित अन्य लोगों ने आयोजन में सहयोग किया।

पुलिस लाइन में गूंजा राष्ट्रगान, शान से लहराया तिरंगा; स्वतंत्रता सेनानियों और प्रतिभाओं का सम्मान

Advertisement