स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया याद, वृक्षारोपण, नशामुक्ति और रक्तदान का दिया संदेश
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE


हनुमानगढ़ । हिमांशु मिड्ढा
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगाठ आज करुणा कॉलेज हनुमानगढ में अमृत महोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया गया। संस्था के निर्देशक डॉ. एस. पी. गुप्ता, डॉ. करुणा गुप्ता, डॉ. ऋषभ गुप्ता एंव कॉलेज प्राचार्या मीना शर्मा ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुये स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।संस्था निदेशक डॉ करूणा गुप्ता व संस्था प्रधान संदीप पडिहार ने वृक्षारोपण से संबंधित शपथ दिलाई व एक वृक्ष माँ के नाम हेतु लोगों को जागरूक करने वाले शब्दों से संबोधित किया। इसी समारोह में डॉ ऋषभ गुप्ता ने नशा मुक्ति व रक्तदान करने हेतु प्रेरणादायक संबोधन किया। संस्था के शिक्षकगण डॉ० उषा गांधी, डॉ० अनिता, डॉ० नीतू, डॉ० क्रांति, श्रीमति कान्ता, श्रीमति कृष्णा, नर्सिंग प्रौफेसर पूर्णराम जी, अमित जी सहारण, सुभाष जी, निर्मल जी, संजय जी, मीना कौर, रमनदीप, इत्यादि स्टाफ व सहायक कर्मचारी उपस्थित रहे।
चूरू में 100 फुटवियर कारीगरों को टूल किट और प्रमाण पत्र | राठौड़-सहारण ने किया सम्मानित














