दून चिल्ड्रन एकेडमी में धूमधाम से मनाया हरियाली तीज व स्वतंत्रता दिवस

बेटियों ने सजाए पारंपरिक झूले, देशभक्ति प्रस्तुतियों ने बांधा समां

हनुमानगढ़। हिमांशु मिड्ढा
दून चिल्ड्रन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को हरियाली तीज एवं स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, परंपरा और देशभक्ति की भावना का सुंदर संगम प्रस्तुत किया। विद्यालय परिसर में हरियाली तीज की पारंपरिक छटा के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्साह देखने को मिला। छात्राओं ने पारंपरिक तरीके से झूले सजाए और गीत-संगीत के साथ तीज पर्व का आनंद लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय संस्था अध्यक्ष वीरेन्द्रपाल सिंहाग एवं निदेशक लक्ष्मीनारायण कस्वां ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद मां सरस्वती की वंदना की गई। अतिथियों ने विद्यार्थियों को हरियाली तीज एवं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में त्योहारों का विशेष महत्व है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने के साथ-साथ उनमें राष्ट्रीय भावना को भी मजबूत करते हैं।हरियाली तीज के अवसर पर विद्यालय की बेटियों ने पारंपरिक परिधान पहनकर आकर्षक ढंग से झूले सजाए। छात्राओं ने झूलों पर बैठकर तीज के पारंपरिक गीत गाए और नृत्य प्रस्तुत कर उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम में छात्राओं की उत्सुकता और उमंग देखते ही बन रही थी। पारंपरिक गीतों और लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों ने विद्यालय परिसर में तीज के रंग को और गहरा कर दिया।वहीं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर शानदार नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थितजनों में जोश और राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में देश के वीर जवानों के प्रति सम्मान तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश दिखाई दिया।संस्था अध्यक्ष वीरेन्द्रपाल सिंहाग ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति, संस्कार और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों से परिचित कराना भी जरूरी है। निदेशक लक्ष्मीनारायण कस्वां ने कहा कि भारतीय पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की पहचान हैं। स्वतंत्रता दिवस हमें देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों के त्याग को याद करने और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों को पर्वों की शुभकामनाएं दी गईं। आयोजन में विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।इस मौके पर प्रधानाचार्य गमदूर सिंह, कांवेट प्रधानाचार्य शालू रानी, राहुल देव, HOD शिवानी अरोड़ा, मंजू कंवर, ममता, सुनिता पूनियां, बलजीत कौर, आरती, HOD सहदेव, माधव, गुरप्रीत कौर, हरमन कौेर, सुभाष चन्द्र, मनजोेत कौेर, पवन, शुभम, कोमल, शरयाना, सुखप्रीत कौर,, भूमिका, सिमरण कौर, केसर, रचना, अनुराधा, दिव्या, प्रभजोत कौर, रानी सहित अन्य अध्यापक मौजूद थे।