ढूकिया हॉस्पिटल में हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. दुष्यंत कुमार सोनी ने संभाली जिम्मेदारी

फ्रैक्चर, स्पोर्ट्स इंजरी, जॉइंट रिप्लेसमेंट व रीढ़ संबंधी रोगों के विशेषज्ञ, क्षेत्रवासियों को अब एक ही स्थान पर मिलेगी आधुनिक ऑर्थोपेडिक उपचार सुविधा

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
शहर के गणपति नगर, मंडावा रोड स्थित ढूकिया हॉस्पिटल ने अपनी विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का विस्तार करते हुए प्रसिद्ध हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. दुष्यंत कुमार सोनी को अपनी चिकित्सा टीम से जोड़ा है। डॉ. सोनी ने गुरूवार से अस्पताल में अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। उनके जुड़ने से झुंझुनूं सहित आसपास के क्षेत्र के मरीजों को अब आधुनिक एवं विशेषज्ञ ऑर्थोपेडिक उपचार के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। डॉ. दुष्यंत कुमार सोनी एम.एस. (ऑर्थोपेडिक्स) हैं तथा फेलोशिप इन हैंड एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी प्राप्त विशेषज्ञ हैं। उन्हें फ्रैक्चर, हड्डी एवं जोड़ संबंधी रोगों, स्पोर्ट्स इंजरी, हाथ की जटिल चोटों, आर्थ्रोस्कोपी, जॉइंट रिप्लेसमेंट तथा रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं के उपचार का व्यापक अनुभव है। आधुनिक तकनीकों के माध्यम से वे मरीजों को बेहतर एवं प्रभावी उपचार उपलब्ध कराएंगे।अस्पताल निदेशक डॉ. मोनिका ढूकिया ने बताया कि डॉ. सोनी के जुड़ने से अस्पताल की ऑर्थोपेडिक सेवाएं और अधिक सशक्त होंगी। इससे मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श, अत्याधुनिक उपचार सुविधाएं तथा गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि ढूकिया हॉस्पिटल में 24×7 आपातकालीन सेवाएं, ब्लड बैंक, 32 स्लाइस सीटी स्कैन सहित अनेक आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल आरजीएचएस , ईसीएचएस , ईएसआईसी एवं मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना से भी मान्यता प्राप्त है, जिससे विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। हॉस्पिटल प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि हड्डी एवं जोड़ संबंधी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार हेतु डॉ. दुष्यंत कुमार सोनी की सेवाओं का लाभ उठाएं।इस अवसर पर ढूकिया हॉस्पिटल के न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. जोगेंद्र सिंह, गैस्ट्रो एवं लिवर विशेषज्ञ डॉ. नवीन महला, यूरोलॉजिस्ट डॉ. विजय ओला तथा एमडी फिजिशियन एवं डायबिटोलॉजिस्ट डॉ. विनोद कुमार जांगिड़ ने डॉ. दुष्यंत कुमार सोनी का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।