अवैध बजरी खनन पर पचेरी कलां पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बजरी से भरी ट्रैक्टर-टॉली जब्त किए , चालक राजकरण गिरफ्तार; बापड़ोली नदी से अवैध खनन कर परिवहन करने का आरोप

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

पचेरी कलां। झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
जिले में अवैध खनन और बजरी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई करते हुए पचेरी कलां थाना पुलिस ने गुरूवार को बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-टॉली जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा बुहाना वृत्ताधिकारी नोपाराम भाकर के सुपरविजन में थानाधिकारी लक्ष्मीनारायण के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम गश्त के दौरान श्योपुरा गांव के मोड़ पर पहुंची। इस दौरान एक लाल रंग का ट्रैक्टर बजरी से भरी ट्रॉली के साथ आता दिखाई दिया। पुलिस ने वाहन को रूकवाकर जांच की तो चालक ने अपनी पहचान राजकरण पुत्र नित्यान्द्र निवासी श्योपुरा, थाना पचेरी कलां के रूप में बताई।पूछताछ में चालक ने स्वीकार किया कि वह बापड़ोली नदी से अवैध रूप से बजरी का खनन कर परिवहन कर रहा था। जब उससे बजरी के रवन्ना, अनुज्ञापत्र अथवा बिल्टी मांगी गई तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर ट्रैक्टर-टॉली सहित बजरी को जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।कार्रवाई में पुलिस टीम में थानाधिकारी लक्ष्मीनारायण, पुलिस थाना पचेरी कलां, सहायक उपनिरीक्षक रामचंद्र , हेड कांस्टेबल पूर्णमल , हेड कांस्टेबल आशाराम ,कांस्टेबल सुनील शामिल रहें । पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

पत्रकार पर जानलेवा हमला: 21 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं | पत्रकारों ने SP से लगाई न्याय की गुहार

चूरू में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए एसपी का एक्शन प्लान, अतिक्रमण हटेगा और रूट होंगे निर्धारित