Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं विदेश भेजने के नाम पर 2.23 लाख रूपये की ठगी, दो साल...

विदेश भेजने के नाम पर 2.23 लाख रूपये की ठगी, दो साल से फरार 5 हजार रूपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार

झुंझुनूं नगर निकाय चुनाव 2026 में मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील

चिड़ावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, थाना स्तरीय टॉप-10 वांछित अपराधी प्रदीप कुमार दबोचा

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

चिड़ावा ।झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
झुंझुनूं जिला पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए विदेश भेजने के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने वाले दो वर्षों से फरार चल रहे 5 हजार रूपये के इनामी एवं थाना स्तरीय टॉप-10 वांछित अपराधी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृत्ताधिकारी चिड़ावा विकास धींधवाल के सुपरविजन में थाना प्रभारी लक्ष्मी चंद वर्मा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी। पुलिस के अनुसार, 6 फरवरी 2023 को दर्ज मामले में परिवादी ने रिपोर्ट दी थी कि आरोपी प्रदीप कुमार पुत्र ओमप्रकाश स्वयं को विदेश भेजने का एजेंट बताकर लोगों को दुबई सहित अन्य देशों में अच्छी नौकरी और आकर्षक वेतन का झांसा देता था। आरोपी ने परिवादी को दुबई की एक प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर 2 लाख 23 हजार रूपये की राशि हड़प ली। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। जांच के दौरान गवाहों के बयान, दस्तावेजी साक्ष्य और अन्य उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी का अपराध प्रमाणित पाया गया। आरोपी लगातार फरार रहने पर न्यायालय से धारा 299 सीआरपीसी के तहत वारंट जारी करवाया गया तथा उसके विरुद्ध चालान पेश किया गया। बाद में आरोपी की गिरफ्तारी पर 5 हजार रूपये का इनाम घोषित करते हुए उसे थाना चिड़ावा की टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल किया गया। इसी दौरान आसूचना अधिकारी अमित सिहाग को सूचना मिली कि दो वर्षों से फरार आरोपी विदेश से चिड़ावा लौट आया है और दोबारा बेंगलुरू भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 30 जुलाई 2026 को चिड़ावा कस्बे से आरोपी को डिटेन कर पूछताछ के बाद विधिवत गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार पुत्र ओमप्रकाश, निवासी वार्ड नंबर-13, गौशाला के पीछे, चिड़ावा (हाल गुगोजी की ढाणी, चिड़ावा) के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लक्ष्मी चंद वर्मा, हेड कांस्टेबल योगेश कुमार, हेड कांस्टेबल जयपाल, आसूचना अधिकारी अमित सिहाग (विशेष योगदान), कांस्टेबल प्रदीप तथा आरटी निखिल की सराहनीय भूमिका रही।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में वांछित एवं फरार अपराधियों की धरपकड़ का अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

पत्रकार पर जानलेवा हमला: 21 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं | पत्रकारों ने SP से लगाई न्याय की गुहार

चूरू में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए एसपी का एक्शन प्लान, अतिक्रमण हटेगा और रूट होंगे निर्धारित

 

Advertisement