महर्षि दयानंद महिला शिक्षण संस्था समिति के सभागार में होगा आयोजन, देशभर के शिक्षाविदों, पूर्व विद्यार्थियों और गणमान्य नागरिकों को आमंत्रण
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE
झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
शिक्षा और गणित के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रख्यात गणितज्ञ डॉ. घासीराम वर्मा के 100वें जन्मदिवस (शताब्दी समारोह) का भव्य आयोजन एक अगस्त 2026, शनिवार को शाम 5 बजे महर्षि दयानंद महिला शिक्षण संस्था समिति, झुंझुनूं के महाविद्यालय सभागार में आयोजित किया जाएगा। जानकारी देते हुए संस्था सचिव डॉ. हनुमान प्रसाद ने बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर पर शिक्षा, समाजसेवा और बौद्धिक जगत से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहकर शतायु विद्वान के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करेंगे। आयोजकों के अनुसार समारोह में डॉ. घासीराम वर्मा के शिक्षा, गणित और समाज के प्रति दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उनका नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। कार्यक्रम में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर वक्ताओं द्वारा विचार रखे जाएंगे तथा उनके दीर्घ एवं प्रेरणादायी जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा। समारोह के उपरांत संस्था के छात्रावास में सभी आमंत्रित अतिथियों के लिए स्नेहभोज की व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने सभी अतिथियों से समय पर पहुंचने का आग्रह करते हुए अनुरोध किया है कि वे किसी प्रकार का उपहार साथ लेकर न आएं। सम्मान केवल पुष्पमाला एवं गुलदस्ते से किया जाएगा, जिसकी व्यवस्था संस्था द्वारा ही की जाएगी। संस्थान के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यगण ने शिक्षा जगत, पूर्व विद्यार्थियों, समाज के प्रबुद्ध नागरिकों तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों से इस ऐतिहासिक शताब्दी समारोह में सहभागिता निभाकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE
पत्रकार पर जानलेवा हमला: 21 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं | पत्रकारों ने SP से लगाई न्याय की गुहार
चूरू में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए एसपी का एक्शन प्लान, अतिक्रमण हटेगा और रूट होंगे निर्धारित











