गांव भारू में फॉलो-अप ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, मौके पर ही मिले प्रमाण-पत्र

सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

मंडावा । झुंझुनूं । अजीत जांगिढ़
राजस्थान सरकार की ओर से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ गांव स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गांव भारू स्थित अटल सेवा केन्द्र में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के फॉलो-अप शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका त्वरित समाधान किया तथा आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए। शिविर के दौरान भाजपा नेता इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर पात्र लोगों को खाता विभाजन प्रमाण-पत्र एवं जन्म प्रमाण-पत्र वितरित करवाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जो लोग पूर्व में किसी कारणवश योजनाओं से वंचित रह गए थे, वे अब फॉलो-अप शिविरों के माध्यम से राजकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। ढूकिया ने ग्रामीणों से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेने, उनका लाभ उठाने तथा पात्र व्यक्तियों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर गांव की समस्या का समाधान उसी गांव में हो, ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। शिविर में उपखंड अधिकारी विश्वामित्र, तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार मीणा, एडीओ राजेश सैनी, सरपंच प्रतिनिधि शशि कुमार भारू, पवन कुमार शर्मा, पटवारी चीना देवी, अमरचंद ईशरवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से इनका लाभ उठाने की अपील की।

यह भी पढ़े :— सघन हैल्थ स्क्रीनिंग अभियान : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर 6208 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच 

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

चंदेल नगर में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान | जलदाय विभाग को आंदोलन की चेतावनी | Churu News