खेतड़ी।झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
खेतड़ी उपखंड के गोठड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ किया गया। बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया। बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव ने बताया कि खेतड़ी ब्लॉक में 28 जून से तीन दिवसीय प्लस पोलियो अभियान के तहत पांच वर्ष तक के कुल 26,857 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। अभियान के सफल संचालन हेतु 404 टीमों का गठन किया गया है, जिनमें कुल 857 कर्मचारी अपनी सेवाएं देंगे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में 202 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां अभियान के प्रथम दिन बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाने के लिए विशेष टीमें कार्य करेंगी। अभियान के दौरान एक भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे, इसके लिए विशेष निगरानी व्यवस्था भी की गई है। बीसीएमओ ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अभियान को पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संचालित करें। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक अभिभावक का सहयोग आवश्यक है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को संवेदनशील क्षेत्रों, ढाणियों एवं प्रवासी परिवारों के बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान उन्होंने अभियान की माइक्रोप्लानिंग, बूथ व्यवस्था, वैक्सीन उपलब्धता तथा निगरानी संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं और पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत बनाएं। इस मौके पर आरआरटी प्रभारी डॉ.महेंद्र सैनी, डॉ. रूपेश सैनी, सेक्टर प्रभारी डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा, अनिल भंडारपाल, दीपक राणा, सहीराम सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहें I
खेतड़ी में प्लस पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ, ब्लॉक में 404 टीमें 26,857 बच्चों को पिलाएगी पोलियो की दवा
Advertisement











