नवलगढ़ । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
समाजसेवी स्वर्गीय मांगीलाल पारीक (बसावा) की 21वीं पुण्यतिथि पर नवलगढ़ में पर्यावरण संरक्षण एवं जीव सेवा का प्रेरणादायी संदेश देते हुए परिंडा अभियान चलाया गया। कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष लोकेश जांगिड़ के नेतृत्व में पुलिस थाना के समीप स्थित भूतनाथ मुक्तिधाम परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे (जलपात्र) लगाए गए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भीषण गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया तथा आमजन से अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अधिक से अधिक परिंडे लगाने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं की सेवा भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। गर्मी के दिनों में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना एक पुण्य कार्य होने के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं का भी परिचायक है। इस अवसर पर स्वर्गीय मांगीलाल पारीक के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाजहित एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों के माध्यम से उनकी स्मृतियों को सजीव रखा जा रहा है। कार्यक्रम में समाजसेवी कैलाश चोटिया, मुरली मनोहर चौबदार, रफीक लंगा, आरिफ चौहान, प्रदीप शर्मा, सुनील खटीक, प्रमोद शर्मा, प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील गुर्जर, रामगोपाल रूथला, अंकित शर्मा, विजय वाल्मीकि, मनु गुजराती, विक्की चोटिया, ओमी पंडित, भूपेश पारीक, अरुण शर्मा, आदिल खत्री, इदरिश बारुदगरान, सलाम खत्री, मायाराम सोनी, मनीष राव, हर्षित जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Advertisement












