दादाबाड़ी के पास सुक्तम आयुर्वेद हॉस्पिटल एवं पंचकर्म सेंटर का शुभारंभ

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ व विधायक हरलाल सहारण ने किया उद्घाटन, आयुर्वेद को बताया प्रभावी चिकित्सा पद्धति

चूरू। शहर की दादाबाड़ी के निकट सोमवार को सुक्तम आयुर्वेद हॉस्पिटल एवं पंचकर्म सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ एवं विधायक हरलाल सहारण ने फीता काटकर चिकित्सालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, नेता प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल तथा पूर्व सभापति मुरलीधर शर्मा रहे।इस अवसर पर राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन और समृद्ध चिकित्सा पद्धति है, जिस पर लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित और अनुभवी चिकित्सकों के निर्देशन में आयुर्वेदिक उपचार न केवल प्रभावी साबित होते हैं, बल्कि रोग के मूल कारण तक पहुंचकर उसका स्थायी समाधान करने में भी सहायक होते हैं। उन्होंने चूरू में पंचकर्म जैसी विशेष सुविधाएं शुरू करने पर अस्पताल प्रबंधन की सराहना की।विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त आयुर्वेदिक चिकित्सालय क्षेत्रवासियों के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। इससे लोगों को विभिन्न जटिल बीमारियों के उपचार में सहायता मिलेगी तथा उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।कार्यक्रम में भजनलाल शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए चिकित्सालय में उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चिकित्सालय में वैद्य डॉ. योगेश शर्मा नियमित रूप से अपनी सेवाएं देंगे। डॉ. शर्मा ने प्रसिद्ध नाड़ी विशेषज्ञ संजय भाई से नाड़ी परीक्षण का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है।डॉ. योगेश शर्मा ने अस्पताल में उपलब्ध पंचकर्म, नाड़ी परीक्षण तथा अन्य आयुर्वेदिक उपचार पद्धतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इस दौरान लक्ष्मीनारायण, शिवकुमार, लक्ष्मी देवी, जय भवानी, जय पटेल, हर्षवर्धन, सुशील गुप्ता, धर्मेश उपाध्याय, पुष्पा, नरेंद्र कुमार, आनंद कुमार, पवन शर्मा, चंद्रप्रकाश सरोठिया, रवि प्रकाश पनवाड़ी, पवन पीपलवा और सांवरमल पीपलवा ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता फतेहचंद सोती, पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम सैनी, किशन आसेरी, हेमसिंह शेखावत, रावतमल सैनी, ओम इंदौरिया, मंगतूराम चोटिया, हरि पीपलवा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सुरेश पीपलवा ने सभी का आभार व्यक्त किया, जबकि संचालन भास्कर शर्मा ने किया।