खेतड़ी क्षेत्र में जंगली जानवर का आतंक बरकरार, अशोक नगर में पांच बकरियों का किया शिकार

खेतड़ी । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
खेतड़ी क्षेत्र क्षेत्र में जंगली जानवर का आतंक बरकरार है। जंगली जानवर ने लगातार दूसरे दिन अशोक नगर में शिकार की घटना को अंजाम देते हुए पांच बकरियो का शिकार कर लिया। लगातार हो रही घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में रोष पनप रहा है। अशोक नगर निवासी पशुपालक राम सिंह ने बताया कि रात्रि में बकरियों के बाडे में घुसकर अज्ञात जंगली जानवर ने पांच बकरियों का शिकार कर लिया। जिससे पांचो बकरियों की मौत हो गई। जंगली जानवर द्वारा बकरियों की शिकारी सूचना मिलने पर ग्रामीण मनीराम कटारिया , रणवीर सिंह ,कल्याण सिंह ,. प्रभु सिंह , धर्मपाल सिंह सहित दर्जनो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। समस्त ग्रामीण ने वन विभाग से मांग की कि खेतड़ी बांशियाल वन्य जीव अभ्यारण में जंगली जानवर तो छोड़ दिए है, लेकिन उनकी चार दिवारी चार-चार फिट बनाई गई है तथा जंगल में पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से जंगली जानवर आबादी क्षेत्र में आ जाते हैं एवं मवेशियों का शिकार कर लेते हैं। वन विभाग ऐसी व्यवस्था करें कि जंगली जानवर आबादी क्षेत्र में नहीं आए तथा बकरी पालक को उचित मुआवजा दिया जाए। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में काफी घटनाएं हो चुकी है, लेकिन अभी तक किसी भी पशुपालकों को मुआवजा नहीं मिला है। क्षेत्र के काफी लोग पशुपालन कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं, जिनके सामने अब आर्थिक संकट बन रहा है।