Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं समाजसेवा की विरासत को नमन: स्व. गोविंदराम बासोतिया को सर्वसमाज ने दी...

समाजसेवा की विरासत को नमन: स्व. गोविंदराम बासोतिया को सर्वसमाज ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
गौड़ ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में प्रसिद्ध समाजसेवी एवं गौसेवा, महिला उत्थान तथा जनकल्याण कार्यों के लिए विख्यात स्वर्गीय गोविंदराम बासोतिया (नवलगढ़) के निधन पर चूणा चौक स्थित पार्क में सर्वसमाज की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने स्व. बासोतिया के निधन को विप्र समाज ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत समाजसेवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। वक्ताओं ने कहा कि स्व. गोविंदराम बासोतिया ने अपना संपूर्ण जीवन समाजसेवा, गौसंरक्षण, महिला सशक्तिकरण और जरूरतमंदों की सहायता के कार्यों को समर्पित किया। उनके द्वारा किए गए जनहितकारी कार्य सदैव समाज को प्रेरित करते रहेंगे। सभा को संबोधित करते हुए पवन पुजारी, शिवचरण पुरोहित, समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता महेश बसावतिया एवं जितेंद्र शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने स्व. बासोतिया के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सामाजिक सरोकारों को हमेशा प्राथमिकता दी और समाज में सेवा, समर्पण तथा सहयोग की मिसाल कायम की। वक्ताओं ने यह भी उल्लेख किया कि स्व. बासोतिया के तीनों पुत्र—डॉ. विजय कुमार बासोतिया, राजकुमार बासोतिया एवं संजय कुमार बासोतिया—भी अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए सामाजिक, धार्मिक, महिला उत्थान एवं गौसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन ललित जोशी ने किया। श्रद्धांजलि सभा में विप्र समाज एवं सर्वसमाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर स्व. बासोतिया के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर पवन कुमार शर्मा देरवाला, कांतिप्रसाद ढंढ, शिवचरण पुरोहित, प्रदीप शर्मा अलसीसर, वशिष्ठ कुमार शर्मा, राजेंद्र लालपुरिया, पवन पुजारी, चंद्रप्रकाश जोशी, लीलाधर पुरोहित, महेंद्र ढाणीवाले, सुरेन्द्र जोशी, रामावतार शर्मा, पंकज बावलिया, रामधारी चौमाल, महेश बसावतिया, सुनील शर्मा, ओमरतन जोशी, सुरेश चौमाल, नीरज शर्मा, राजदीप महर्षि, तेजस्विनी शर्मा, ममता शर्मा, एडवोकेट अंजू शर्मा, कुलदीप शर्मा, महावीरप्रसाद भैड़ा, मुकेश शर्मा, अमित शर्मा, रामचंद्र पंसारी, दीपू पुरोहित, पूनम पुरोहित, पवन पांडेय, भीमसेन चौमाल, देवेंद्र कलावटिया, एडवोकेट अनुपम शर्मा, जितेंद्र शर्मा, सियाराम खाजपुरिया, छंगू व्यास, अमित पांडे, एडवोकेट कमल पांडे, विपुल छक्कड़, संजय पारीक एवं विनोद पुरोहित सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement