खेतड़ीनगर केसीसी प्रोजेक्ट के 29 अधिकारी पदोन्नत, पीडी बोहरा बने कार्यपालक निदेशक

खेतड़ी I झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
खेतड़ीनगर के एचसीएल की केसीसी इकाई में पदोन्नति समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 29 अधिकारियों को उच्च पदों पर पदोन्नत किया गया। इस दौरान केसीसी इकाई प्रमुख एवं महाप्रबंधक पुरूषोत्तम दास बोहरा को कार्यपालक निदेशक पद पर पदोन्नत हुए। केसीसी प्रशासन भवन के सभागार में आयोजित समारोह में पदोन्नत अधिकारियों का सम्मान किया गया। महाप्रबंधक (प्रशासन-मानव संसाधन) एस. शिवदर्शी तथा उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन) विपिन शर्मा ने बताया कि पीडी बोहरा को केसीसी इकाई प्रमुख एवं महाप्रबंधक पद से कार्यपालक निदेशक पद पर पदोन्नत किया गया है। इसके अलावा अजय कुमार शर्मा को महाप्रबंधक (खान), डॉ. गोपाल राठी को उपमहाप्रबंधक (अन्वेषण), मोहम्मद उस्मान को उपमहाप्रबंधक (धातुकी), जगदीश सिंह सोढ़ा को सहायक महाप्रबंधक (खान), देवेंद्र वर्मा को सहायक महाप्रबंधक (धातुकी), एसएम जोशी एवं अभिषेक पारीक को सहायक महाप्रबंधक (औद्योगिक इंजीनियरिंग) तथा राजा आशीष को सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) पद पर पदोन्नत किया गया। इसी प्रकार राकेश सिंह को मुख्य प्रबंधक, जगमोहन, सौरभ श्री नायक एवं रंजन प्रधान को वरिष्ठ प्रबंधक तथा पीएल दास, एसके दास, सैयद जलाल अली और अंबेश गोविंद को प्रबंधक पद पर पदोन्नति मिली। इसके अलावा 11 अधिकारियों को उपप्रबंधक पद पर पदोन्नत किया गया। समारोह में नव नियुक्त कार्यपालक निदेशक पीडी बोहरा ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति जिम्मेदारियों के साथ संगठन के विकास में अधिक योगदान देने का अवसर भी प्रदान करती है। उन्होंने सभी अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य कर केसीसी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उल्लेखनीय है कि पीडी बोहरा ने 13 मई को ही केसीसी इकाई प्रमुख का कार्यभार ग्रहण किया था। उनके कार्यपालक निदेशक बनने पर महाप्रबंधक (प्रशासन-मानव संसाधन) एस. शिवदर्शी, एस. गुहा, विपिन शर्मा, मयूख चटर्जी, भूपेश बंबोरिया, अश्विनी गुरावड़िया, मुन्नालाल जैदिया, हसरत हुसैन, जगदीश जोशी, अमर सिंह भालोठिया, मनोज लमोरिया, बाबूलाल सैनी, राजू सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।