Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं ढूकिया हॉस्पिटल में जटिल पित्त नली की पथरी का सफल उपचार “ईआरसीपी”...

ढूकिया हॉस्पिटल में जटिल पित्त नली की पथरी का सफल उपचार “ईआरसीपी” तकनीक बनी वरदान: 75 वर्षीय अफरोज बानो को मिला नया जीवन

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
आधुनिक चिकित्सा तकनीक और विशेषज्ञ चिकित्सकों की दक्षता ने एक बार फिर गंभीर मरीज को नया जीवन देने का कार्य किया है। शहर के ढूकिया हॉस्पिटल में 75 वर्षीय अफरोज बानो का अत्याधुनिक ईआरसीपी (एंडोस्कोपिक रेट्रोग्रेड कोलांजियोपैंक्रियाटोग्राफी) प्रक्रिया के माध्यम से सफल उपचार कर उन्हें गंभीर जटिलताओं से उबारा गया। अफरोज बानो को तेज बुखार, लगातार उल्टियां और पीलिया की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकीय जांच एवं सोनोग्राफी में सामने आया कि उनकी पित्त की थैली (गॉल ब्लैडर) तथा पित्त की नली (बाइल डक्ट) में पथरी मौजूद है, जिसके कारण संक्रमण और अन्य जटिलताओं का खतरा बढ़ गया था। मरीज की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने तत्काल विशेष उपचार की योजना बनाई। ढूकिया हॉस्पिटल के वरिष्ठ गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. नवीन महला एवं उनकी टीम ने आधुनिक ईआरसीपी तकनीक का उपयोग करते हुए पित्त नली में फंसी पथरी को सफलतापूर्वक बाहर निकाला। साथ ही पित्त नली के सुचारू संचालन और भविष्य में किसी अवरोध की संभावना को कम करने के लिए प्लास्टिक स्टेंट भी स्थापित किया गया। पूरी प्रक्रिया बिना बड़े ऑपरेशन के सफलतापूर्वक संपन्न हुई। डॉ. नवीन महला ने बताया कि पित्त नली में पथरी की समस्या को नजरअंदाज करना मरीज के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। समय पर उपचार नहीं मिलने पर गंभीर संक्रमण, पीलिया तथा अन्य जटिलताएं उत्पन्न हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि ईआरसीपी जैसी उन्नत तकनीक मरीजों को कम समय में सुरक्षित और प्रभावी उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सफल उपचार के बाद अफरोज बानो के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ और उन्हें राहत मिली। मरीज एवं उनके परिजनों ने चिकित्सकों तथा अस्पताल स्टाफ की सेवाओं और समर्पण की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं का केंद्र बन रहा ढूकिया हॉस्पिटल

हॉस्पिटल निदेशक डॉ. मोनिका ढूकिया ने बताया कि अस्पताल में न्यूरो विशेषज्ञ, गैस्ट्रो एवं लिवर विशेषज्ञ, एंडोस्कोपी, कोलोनोस्कोपी, ईआरसीपी जांच, यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, सोनोलॉजी और एमडी फिजिशियन सहित विभिन्न विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल की ये सुविधाएं ईसीएचएस , ईएसआईसी , आरजीएचएस एवं मां योजना के अंतर्गत कैशलेस उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आमजन को किफायती दरों पर उच्च स्तरीय उपचार का लाभ मिल रहा है।डॉ. ढूकिया ने बताया कि अस्पताल में इन-हाउस 32 स्लाइस सीटी स्कैन तथा एडवांस कलर डॉपलर सोनोग्राफी जैसी अत्याधुनिक जांच सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे रोगों का त्वरित एवं सटीक निदान संभव हो रहा है। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि पित्त की थैली और पित्त नली से जुड़ी बीमारियों के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। समय पर निदान और उपचार न केवल गंभीर जटिलताओं से बचाता है, बल्कि मरीज के जीवन की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाता है। ढूकिया हॉस्पिटल में हुई यह सफल ईआरसीपी प्रक्रिया आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं और विशेषज्ञ चिकित्सा का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आई है।

Advertisement