खेतड़ी I झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
खेतड़ी उपखंड के धीरजपुरा में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारभ किया गया। इससे पूर्व गाजे-बाजे के साथ संपूर्ण गांव के सहयोग से कलश यात्रा निकाली गई। श्रीमद् भागवत कथा व कलश पूजन में मुख्य यजमान हरिद्वारी लाल शर्मा व विद्या देवी ने पूजा संपन्न करवाई। इस दौरान कलश यात्रा शिव मंदिर धीरजपुरा से शुरू हो कथा स्थल बस स्टैंड धीरजपुरा तक आई। ग्रामीणों की ओर से कलश यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। गई। कथा के शुभारंभ में कथावाचक देवी कृष्ण नंदनी ने कथा का शुभारंभ करते हुए कथा के महात्म्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर मन को शुद्ध करना चाहिए। हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को गौ माता की सेवा करने से पुण्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा सबसे बड़ा धर्म माना गया है। शास्त्रों के अनुसार गाय का दान करना भी मनुष्य जीवन में अति महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को जीव जंतुओं की रक्षा के लिए आगे आकर कार्य करने चाहिए। मनुष्य की पवित्र आत्मा एवं धार्मिक अनुष्ठानों से भगवान की दृष्टि को पाया जा सकता है। मनुष्य को अपने जीवन में शुद्ध एवं सहकारी होना चाहिए, ताकि ईश्वर अपनी कृपा अपने भक्तों पर बनाकर रख सकें। हिंदू धर्म में देवी-दवताओं पूजन मात्र से ही दया दृष्टि को हासिल किया जा सकता है। इस मौके पर संत कुमार शर्मा ,शिवकुमार शर्मा, पप्पू शर्मा, प्यारेलाल शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, मामचंद शर्मा सहित दर्जनों श्रद्धालु मौजूद रहे।
धीरजपुरा में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारभ, ग्रामीणों ने निकाली कलश का जगह-जगह हुआ भततव्य स्वागत
Advertisement










