मुकुंदगढ़ थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी से पूछताछ जारी
मुकुंदगढ़। झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
पुलिस थाना मुकुंदगढ़ ने शादी का झांसा देकर पीड़िता से दुष्कर्म करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी वृत नवलगढ़ के सुपरविजन में की गई। थाना अधिकारी मुकुंदगढ़ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। पीड़िता द्वारा थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी ने उसे फोन कर अपने घर बुलाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित अनुसंधान कर आरोपी की तलाश की गई। पुलिस ने आरोपी समीर पुत्र अब्दुल सलाम (उम्र 23 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 06, कस्बा मुकुंदगढ़ को दस्तयाब कर बाद में गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है। इस कार्रवाई में थाना अधिकारी ताराचंद, कानि. मुल्तानाराम तथा महिला कानि. सुमन की विशेष भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक जिला झुंझुनूं ने बताया कि मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
SP ऑफिस से युवती को जबरन उठाकर ले गए 😱 सुरक्षा के लिए पंहुची थी | Churu Breaking News
15 वर्षीय बालक को डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी 🚑 छुट्टी के दिन खुला ऑपरेशन थिएटर | Churu News
ऑपरेशन म्यूल हंटर, करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा | 1.16 करोड़ ट्रांजैक्शन | Churu News
















