फिटनेस की ओर बढ़े कदम: “संडे ऑन साईकिल” अभियान में पुलिस और आमजन ने दिखाई ऊर्जा

Screenshot

योग और साइकिल रैली के जरिए दिया स्वस्थ जीवनशैली व फिट इंडिया का संदेश

झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
भारतीय खेल प्राधिकरण (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय), भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत झुंझुनूं पुलिस द्वारा रविवार को “संडे ऑन साईकिल” अभियान के तहत योग एवं साइकिल रैली का भव्य आयोजन किया गया। झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर फिटनेस, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरूआत प्रातः 6 बजे रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित योग सत्र से हुई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्यूआईड़ीटी फूलचंद मीणा आरपीएस सहित पुलिस अधिकारियों, जवानों और नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। योग विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को नियमित योग एवं व्यायाम के महत्व से अवगत कराते हुए स्वस्थ शरीर और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। योग सत्र के बाद सामुदायिक भवन रिजर्व पुलिस लाइन से शहीद स्मारक तक साइकिल रैली निकाली गई। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण एवं नशामुक्त जीवनशैली के संदेश के साथ शहरवासियों को नियमित साइकिलिंग अपनाने के लिए प्रेरित किया। पूरे मार्ग में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य लाभ, अनुशासित दिनचर्या और सक्रिय जीवनशैली के महत्व पर भी जागरूक किया गया। साथ ही पुलिस और समाज के बीच सकारात्मक संवाद एवं बेहतर समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया गया। झुंझुनूं पुलिस ने अभियान में शामिल सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता एवं स्वास्थ्य सरोकारों से जुड़े आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

रतनपुरा में पेयजल संकट पर RLP का बड़ा प्रदर्शन, 60 दिन में समाधान नहीं तो आर-पार की लड़ाई

अधिवक्ता ने जताया जान का खतरा, एसपी से मांगी सुरक्षा | हत्या की साजिश का आरोप | Churu News

नगर परिषद टीम पर हमला, सरकारी जमीन जांच के दौरान कर्मचारियों से मारपीट | Churu News